संदेश

भारत का इतिहास

चित्र
उतर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुन्द्र तक फैला यह उपमहाद्वीप भारतवर्ष के नाम से ज्ञात है, जिसे महाकाव्य तथा पुराणों में " भारतवर्ष " अर्थात् ' भरत का देश' तथा यहां के निवशियाओ को भारती अर्थात् भरत की संतान कहा गया है। यूनानियो ने भारत को india तथा मध्यकालीन मुस्लिम इतिहसकारों ने हिन्द अथवा हिन्दुस्तान के नाम से संबोधित किया है। भारतीय इतिहास को अधियन की सुविधा के लिए तीन भागों में बांटा गया है __ प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत। प्राचीन भारत 1. प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत प्राचीन भारतीय इतिहास के विषय में जानकारी मुख्यत: चार स्रोतों से प्राप्त होती है__1. धर्मग्रंथ 2. इतिहासिक ग्रंथ 3. विदेशियों का विवरण 4. पुरातत्व-संबधी साक्ष्य